गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी, सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन, अनोखे अंदाज में शताब्दी का जश्न

जमशेदपुर : गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, ललित दास, समाजसेवी शिवशंकर सिंह और अन्य ने विधिवत किया।

इस दौरान कई रस्म हुए। फीता खोलने के बाद दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही नारियल फोड़ा गया। पूजा कमिटी अपनी शताब्दी वर्ष मना रही है। 100 वर्ष पूर्ण होने पर आज प्रथम दिन माता शैलपुत्री के पूजन के दिन से पंडाल के पट भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

इस मौके पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा की पंडाल सामाजिक संदेश दे रहा है भ्रूण हत्या रोकथाम, ट्रैफिक सुरक्षा, महिला उत्पीड़न आदि समाज को चाहिए इस संदेश को घर घर पहुंचाएं। वहीं अभय सिंह ने कहा की माता दुर्गा कृपा करे जमशेदपुर पर और बारिश बंद हो ताकि लोग पूजा में अपने परिवार के साथ माता का दर्शन कर सकें।

दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की शक्ति और समृद्धि के लिए देवी दुर्गा की पूजा का एक भव्य उत्सव है, जो एकता और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है। शिव शंकर सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया की इस वर्ष पंडाल की भव्यता के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीनों दिन भोग वितरित किया जाएगा और भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंडाल आज से दर्शन के लिए खुले हैं। कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी के आशुतोष सिंह, सुनील यादव, गुरुचरण सिंह बिल्ला, हरीश सिंह, गौतम कुमार, प्रवीर चटर्जी राणा, कमिटी के सदस्यों में मनोज खत्री, सुमित अग्रवाल, राजू प्रजापति, अमीश अग्रवाल, विनीत कुमार, कमल अग्रवाल, विजया लक्ष्मी वर्मा, संदीप अईच, मंटू कुमार, विशाल कुमार, रंजन, अमर कुमार, पंकज शर्मा, हेमंत अग्रवाल, दीपक सिंह, ऋषभ सिंह आदि उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में अधर में लटकी योजनाएं, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त को लिखा पत्र

जमशेदपुर। राज्य सरकार की लापरवाही के कारण विभिन्न विकास योजनाएं तय समय पर पूरी नहीं हो पा रही हैं। शिलान्यास के कई महीनों बाद...

बिहार के अररिया में विवाद के बाद ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

अररिया : बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। कृषि उत्पादन बाजार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत