जमशेदपुर के नए रेल एसपी अजीत कुमार ने लिया पदभार, पहले थे रांची के सिटी एसपी
जमशेदपुर : रेल जिला के नए रेल एसपी अजीत कुमार ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया। यह पदभार उन्होंने पूर्व रेल एसपी ऋषभ गर्ग से लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और परिचय प्राप्त किया। रेल एसपी ने बातचीत में बताया कि रेल में सुरक्षा-व्यवस्था को और टाईट किया जाएगा। ट्रेन यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो ऐसी व्यवस्था की जाएगी। रेल क्षेत्र में अपराध पर भी अंकुश लगाने का काम किया जाएगा। अपराध पर अंकुश लगाना ही प्राथमिकता होगी। इसके लिए सभी थानेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया जाएगा। अजीत कुमार की बात करें तो वे राजधानी रांची में सिटी एसपी के रूप में इसके पहले तक सेवा दे रहे थे।
