जमशेदपुर : झारखंड में 20 सितंबर से आदिवासी कुड़मी समाज ने बेमियादी ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन की घोषणा की है। इस आंदोलन से शनिवार को प्रभावित हो सकती है रेल यातायात। आंदोलन झारखंड के अलावा ओड़िशा और बंगाल में भी होगा।
आंदोलन की घोषणा के बाद प्रशासन संबंधित राज्यों की पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
मालूम हो कि 2023 में जोरदार आंदाेलन के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ था। कुड़मी जाति के लोगों ने झारखंड, बंगाल और ओड़िशा में जगह-जगह पांच दिनों तक रेलवे ट्रैक को जाम किया था।
