सरायकेला में कच्चे मकान की दीवार गिरने से मासूम की मौत, बाल-बाल बची मां

सरायकेला : जिले के खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत अंतर्गत टोला गोलमायसाई में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। जहां लगातार बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरने से तीन वर्षीय मासूम श्रद्धा नापित की मौत हो गई।

हादसे के वक्त मासूम अपनी मां पूजा नापित के साथ सो रही थी जबकि पिता आनंद नापित अपने बहन के घर गए हुए थे। रात लगभग एक बजे अचानक दीवार सीधे बच्ची के ऊपर गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसकी मां बाल- बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान में नमी आ गई थी, जिसके चलते दीवार कमजोर होकर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही आमदा ओपी प्रभारी रमण विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सरकारी सहयोग राशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

वज्रपात का कहर: जगन्नाथपुर में आंगन में खेल रहे दो वर्षीय मासूम की मौत, मां का चल रहा इलाज

चाईबासा : झारखंड में वज्रपात से मरने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर सचेत रहने की भी...

गुजरात में 14 दिनों के भीतर 84 बाल मजदूरों को बचाया गया, 26 आरोपियों पर केस दर्ज

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। बाल श्रम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुजरात पुलिस ने 'ऑपरेशन चाइल्डहुड फ्रीडम' राज्यव्यापी अभियान चलाया। एक महीने तक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत