बागबेड़ा में गैरेज में भीषण आग, मालिक झुलसे,लाखों का नुकसान, स्थानीय लोगों ने खुद बुझाई आग

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहगुट्टू प्रेम कुंज के निकट स्थित संतोष मोटर रिपेयरिंग और पार्ट्स शॉप में रविवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दुकान के मालिक संतोष कुमार बुरी तरह झुलस गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना के बाद गैरेज मालिक ने प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान दुकान में जलते दीए से आग लग गई, जो कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर गई। आग की सूचना मिलते ही संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में खुद चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखे सभी पार्ट्स और उपकरण जलकर खाक हो चुके थे। अनुमान है कि इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रशासन की भूमिका पर सवाल:
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी घटना की सूचना देने के बावजूद बागबेड़ा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला कांग्रेस ने शहीद रामलाल महतो को दी श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय कार्यों को याद किया

बोडा़म : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में...

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब Nitish Kumar ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत