धनबाद : एनआईए की टीम मंगलवार सुबह धनबाद के वासेपुर पहुंची और शहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में कैश मिले। नोटों की गिनती के लिए एनआईए की टीम को मशीन मंगवानी पड़ी। हालांकि एनआईए की ओर से छापेमारी के सिलसिल में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश से आई एनआईए टीम कर रही है। छापेमारी में धनबाद की पुलिस भी एनआईए का सहयोग कर रही है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी तस्वीर विस्तृत जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। ऐसी चर्चा है कि शहबाज अंसारी गोविंदपुर के सीओ कार्यालय में कार्यरत है।

