हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सली मारे गए. सहदेव पर एक करोड़ रुपये का इनाम था।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6 बजे हजारीबाग जिले के गीरहोर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को मार गिराया। यह इलाका बोकारो और गिरिडीह की सीमा से सटा हुआ है।
मारे गए नक्सलियों के पास से 3- एके-47 हथियार भी बरामद :
1. केंद्रीय कमेटी मेंबर सदस्य एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन।
2. 25 लाख के ईनामी स्पेशल एरिया कमेटी का मेंबर रघुनाथ हेंब्रम।
3.10 लाख के इनामी बीरसेन गंझू।


