बालिगुमा में अतिक्रमण कर बने भवन को सील करने के बाद दोबारा सील तोड़कर शुरू हुआ अतिक्रमण

ग्रामीण हो गए हैं एकजुट, नगर निगम का ध्यान खींचा

जमशेदपुर : बालिगुमा में सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर अवैध रूप से भवन बनाए जाने की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भवन को सील कर दिया था, लेकिन सील तोड़कर फिर से निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में गांव के लोग परेशान हैं और वे गोलबंद भी हो गए हैं। उन्होंने इस दिशा में नगर निगम का ध्यान भी खींचा है और पहल करने की मांग की है।

डिमना नाले के किनारे, सुखना बस्ती क्षेत्र में मनोज सिंह की ओर से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जाकर पक्का निर्माण कार्य किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जब डिमना डैम से पानी छोड़ा जाता है, तब अवैध निर्माण के इन घरों में पानी भर जाता है। इससे मिट्टी का कटाव होता है और घर ढहने का खतरा हमेशा बना रहता है। बावजूद यहां लगातार मरम्मत कर रहन-सहन जारी है। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

मानगो नगर निगम और अंचल कार्यालय की ओर से संयुक्त जांच में यह साबित किया गया है कि जमीन सरकारी है। उसपर अवैध निर्माण हुआ है। बीपीएलई/जेपीएलई केस भी दर्ज है। नगर निगम की ओर से भवन को सील किए जाने के बावजूद सील तोड़कर पुनः निर्माण कार्य किया गया।

ग्रामीणों की चिंता अधूरे पड़े पुल को लेकर है। बालिगुमा को डिमना से सीधे जोड़ना था। पुल का तीन पाया बन चुका है, लेकिन चौथे पाया की जगह अतिक्रमण कर घर बना दिए जाने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। इस कारण हजारों ग्रामीणों को रोजाना लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों, कामकाजी महिला-पुरुषों और बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सरकारी जमीन से अवैध निर्माण हटाने और अधूरा पड़े पुल का निर्माण कार्य कराने की मांग गांव के लोग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और मानगो नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान इस दिशा में आकृष्ट कराया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के पास ट्रैफिक पुलिस का विशेष जांच अभियान, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

जमशेदपुर : सोनारी स्थित मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के बाहर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य यातायात...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘अगर मुस्लिम नाम होता तो मीडिया ट्रायल हो जाता’, सेजल पवार विवाद पर बोले वारिस पठान

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में सेजल पवार की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया...

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत