सरायकेला-खरसावां एसपी ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, 6 बाइक के साथ 2 गिरफ्तार, 10-15 हजार रुपये में बेचते थे बाइक
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी मुकेश लुणायत ने आज बाइक चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ऑफिस मे आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि नीमडीह थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं घट रही थी। इसके बाद टीम का गठन कर बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा गया। दोनों की निशानदेही पर चोरी की कुल 6 बाइक बरामद की गई है। चोरी की बाइक को जमशेदपुर में 10 से 15 हजार रुपये में गिरोह के लोग बेच देते थे।
13 व 22 अगस्त को रघुनाथपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने से दो बाइक की चोरी हुई थी। जांच के क्रम में पुलिस ने चांडिल फोदलोगोड़ा के राकेश कोंडाकेल को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा एक नाबालिग भी पकड़ा गया था। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने न सिर्फ नीमडीह थाना क्षेत्र से चोरी गई बाइक बरामद की बल्कि जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी हुई 4 बाइक भी बरामद की है।
नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी, कपाली थाना प्रभारी धीरंजन कुमार, एसआई रंजीत कुमार सिंह, एएसाई पंकज कुमार शुक्ला, नलीन कुमार, आरक्षी विपुल कुमार तिवारी आदि शामिल थे।
