पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर होगा कार्यकर्ताओं का फैसला, जाति-धर्म नहीं बनेगा बाधा, रायशुमारी जारी
जमशेदपुर : कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया इस बार पूरी तरह से अलग और ऐतिहासिक हो रही है। नई दिल्ली से भेजे गए प्रेक्षक व गुजरात के विधायक अनंत पटेल ने साफ कहा कि जिलाध्यक्ष का पद किसी भी जाति, धर्म या वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है। योग्यता और समर्पण रखने वाला कोई भी कांग्रेसी इस पद पर आसीन हो सकता है। यहां तक कि वर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को भी दुबारा मौका मिल सकता है।
पटेल गुरुवार को तिलक पुस्तकालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले पार्टी में जिलाध्यक्ष की घोषणा सीधे ऊपर से कर दी जाती थी, लेकिन अब कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय अहम होगी। इस प्रक्रिया में पार्टी की असली ताकत यानी कार्यकर्ताओं की पसंद झलकेगी।
पांच नाम जाएंगे दिल्ली
पटेल ने बताया कि वे लगातार जिला के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और नेताओं से राय ले रहे हैं। जिस नेता का नाम सबसे अधिक कॉमन पसंद के रूप में सामने आएगा, ऐसे पांच दावेदारों की सूची तैयार होगी। यह सूची 14 सितंबर को राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी के. राजू को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार सच में कार्यकर्ताओं की राय से ही जिलाध्यक्ष चुना जाएगा।
पात्रता और शर्तें
अनंत पटेल ने स्पष्ट किया कि वही कार्यकर्ता दावेदारी कर सकता है जो कम से कम पांच वर्षों से कांग्रेस का सदस्य हो। उसकी आस्था पार्टी की विचारधारा से गहराई से जुड़ी होनी चाहिए। साथ ही उसे वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी वर्ग और धर्म के कार्यकर्ताओं का समर्थन भी मिलना चाहिए।
बड़े पैमाने पर भागीदारी
पटेल ने बताया कि सुबह से देर रात तक वे कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर रहे हैं। अब तक करीब 2500 कार्यकर्ता उनसे मिल चुके हैं और अपनी राय रख चुके हैं। जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता संजय सिंह आज़ाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर साफ है कि इस बार संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा.
पहले दिन 52 ने लिया पर्चा
जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी के लिए आवेदन पत्र लेने वालों की संख्या पहले ही दिन 52 तक पहुंच गई। इनमें से कई ने उसी दिन फार्म भरकर जमा भी कर दिया।
दावेदारों की सूची :
आनंद बिहारी दुबे
राजकिशोर यादव
राकेश कुमार तिवारी
अवधेश कुमार सिंह
राजकिशोर प्रसाद
तापस चटर्जी
बिजय यादव
प्रिंस सिंह
मौलाना अंसार खान
अखिलेश सिंह यादव
अमर कुमार मिश्रा
सनातन भकत
मनोज कुमार सिंह
अपर्णा गुहा
सोमेन मंडल
सैयद जबिह उल्लाह
डॉ. परितोष सिंह
नलिनी सिन्हा
अनुप मिश्रा (ज्योति)
ऊषा सिंह
शाहनवाज अहमद
पप्पू शुक्ला
सनत चक्रवर्ती
कमलेश कुमार पाण्डेय
संजय यादव
फिरोज खान
कृष्ण कान्त शुक्ला
सैयद मो. नौशाद
तनवीर दहजाद खान
सामंतो कुमार
अतुल गुप्ता
एसडी सिंह
रेयाज खान
संजीव कुमार श्रीवास्तव
शमशेर आलम
धर्मेन्द्र सोनकर
शेखर कुमार
राहुल कुमार (राजा सिंह राजपूत)
सुल्तान अहमद
गुरदीप सिंह
जसवंत सिंह
सुनीता ओझा
अभिषेक कुमार सिंह
विनोद कुमार यादव
कमर रजा खान
शैलेन्द्र कुमार सिंह
सफी अहमद खान
महेन्द्र कुमार पांडेय
राजीव मिश्रा
उदय कुमार सिंह
राकेश साहू
रंजीत झा
