जमशेदपुर : महानगरों की तर्ज पर जमशेदपुर पुलिस आज से हाईटेक हो गईं है, गुरुवार को जिले के एसएसपी पीयूष पांडे ने 33 टैंगो मोबाइल जवानों के बीच हाई स्पीड बाइक का वितरण किया है। इस मौक़े पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
एसएसपी ने सभी टैंगो जवानों को बाइक का इस्तेमाल कैसे करना है, इसकी जानकारी दी। बाइक में सभी प्रकार के हाईटेक सिस्टम है। साथ ही सभी बाइक मे जीपीएस सिस्टम भी लगा है, ताकि बाइक जंहा भी रहे उसकी सूचना जिला मुख्यालय को हो सके। एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि बड़ी गाड़ियों से गली मे या फिर भीड़भाड़ वाले इलाकों मे पुलिस को पहुँचने मे दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा था, मगर अब हाई स्पीड बाइक से पुलिस भीड़ हो या फिर गलियों में पुलिस को पहुँचने मे कम समय लगेगा।
किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस समय पर मौके पर पहुंच कर त्वरित करवाई कर सकेगी, साथ ही भगते हुए अपराधियों पर लगाम लगाने मे हाई स्पीड बाइक कारगर साबित होगी। एसएसपी ने हाई स्पीड बाइक मुहैया करवाने को लेकर पुलिस मुख्यालय को धन्यवाद भी दिया है।
