जुगसलाई से नाबालिग लड़की का बागबेड़ा के युवक ने किया अपहरण
जमशेदपुर : जुगसलाई की रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग लड़की का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। घटना का आरोप बागबेड़ा पोस्तोनगर का रहने वाला आयुष कुमार पर लगाया गया है। साथ में आयुष की मां पर भी सहयोग करने का आरोप लगाते हुए आरोपी बनाया गया है।घटना 22 अगस्त की है, लेकिन जुगसलाई थाने तक मामला 3 सितंबर को पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मामले में वादी के पिता की ओर से कहा गया है कि 22 अगस्त की रात 8 बजे से उनकी नाबालिग लड़की लापता है। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि उसे बागबेड़ा के पोस्तोनगर का आयुष लेकर भागा है। इसके बाद उन्होंने घटना के संबंध में थाने में लिखित शिकायत की है। इधर पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
