सोनारी के वर्द्धमान ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट, दुकानदार को बंदूक के बट से किया घायल
जमशेदपुर : शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा घटना सोनारी थाना क्षेत्र का है। सोनारी बाजार के वर्धमान ज्वेलर्स में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। भागने के क्रम में अपराधियों ने दुकानदार को बंदूक के बट से मार कर घायल कर दिया। घायल दुकानदार का इलाज अस्पताल मे चल रहा है।
जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, डीएसपी सहित थाना प्रभारी दल- बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। घटना के बारे मे बताया जा रहा है कि 6 की संख्या मे आए अपराधियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। लोगों आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि एक किलोमीटर की दूरी पर सोनारी थाना है। सोनारी बाजार मे दिनदहाड़े इतनी बड़ी घटना से जाहिर है कि अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। बाजार के दुकानदारों ने कहा कि इससे पूर्व भी इस बाजार के एक ज्वेलर्स की दुकान मे लूट हुई थी। उस घटना में भी पुलिस अब पर अपराधियों को नहीं पकड़ सकी है। बुधवार की घटना भी सीसीटीवी मे कैद हो गईं है।
पुलिस भले ही विधि व्यवस्था काबू में रहने का दावा कर रही है कि लेकिन पिछले दो वर्षों में शहर के कदमा और सोनारी में अपराधियों ने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

