सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली पर ‘महासचिव फोटो गैलरी’ का रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन

आत्मनिर्भर भारत के तहत ’स्वदेशी अपनायें’ पोस्टर का भी किया विमोचन

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा अपने पूर्व मानद महासचिवों के सम्मान में चैम्बर भवन में प्लेटिनम जुबिली वर्ष के मौके पर ‘महासचिव फोटो गैलरी’ का अनावरण किया गया। इसका उद्घाटन शनिवार को संध्या मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने किया। इस अवसर पर उनके द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य स्वदेशी अपनायें आत्मनिर्भर भारत बनाये पोस्टर का भी विमोचन किया गया। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि चैम्बर के इतिहास में महासचिवों के रूप में चैम्बर के स्थापना काल से अबतक शहर के जिन गणमान्य लोगाें ने अपना कर्तव्य निभाते हुये व्यवसायी एवं उद्यमी हित के प्रति अपनी सेवा दी है, ऐसे लोगों को चैम्बर ने सम्मानित करने के उद्​देश्य से इसे बनाया गया है। इससे पहले वर्ष 2023 में पूर्व अध्यक्ष फोटो गैलरी का अनावरण किया गया था। चैम्बर में हमेशा से यह परंपरा रही है कि इसके संस्थापक सदस्यों एवं इसे यहां तक सफलतापूर्वक अपने दृढ़ निश्चयों एवं कार्यों से पहुंचाने वाले सदस्यों को सम्मान दिया जाता रहा है। यह फोटो गैलरी चैम्बर सदस्यों को महासचिवों एवं उनके द्वारा किये गये व्यवसायी एवं उद्यमी हित के कार्यों का स्मरण करायेगा और उन्हीं की तरह कार्य करने के लिये प्रेरित करेगा।

प्लेटिनम जुबिली वर्ष पर पूर्व महासचिव जिन्होंने अबतक अपनी सेवा चैम्बर में दी है उनके सत्र सहित नाम निम्नलिखित हैं –

नाम सत्र सत्र सत्र

1. हरिनारायण पारीक वर्ष 1948 तक

2. मोहिनी मोहन दत्ता 1948-1952

3. श्यामजी भाई एन. टाँक 1952-1962

4. सत्यनारायण मित्तल 1961-1970 1972-1978 1982-1984

5. रामअवतार चाचरा 1970-1972

6. डी.पी. सरावगी 1978-1982

7. आर.एन. अग्रवाल 1984-1985

8. जी.आर. गोलेच्छा 1985-1987

9. मुरलीधर केडिया 1987-1989

10. ए.के. श्रीवास्तव 1989-1991

11. वी.के. तुलस्यान 1991-1993

12. एस.के. नरेडी 1993-1995 1999-2001

13. निर्मल काबरा 1995-1997

14. आर.जी. अग्रवाल 1997-1998

15. हरिशंकर संघी 1998-1999

16. सुरेश सोंथालिया 2001-2003 2005-2007 2009-2011

17. आर.एन. गुप्ता 2003-2005

18. गोपालकृष्ण शरण 2007-2008

19. सुभाष सिंघल 2008-2009

20. विजय आनंद मूनका 01.01.2012 से 30.09.2013 01.10.2017 से 30.09.2019

21. श्रवण कुमार काबरा 01.10.2013 से 30.09.2015

22. प्रभाकर सिंह 01.10.2015 से 30.09.2017

23. भरत वसानी 01.10.2019 से 30.09.2021

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा कि चैम्बर ने व्यवसायी एवं उद्यमी हित के प्रति अपने जिम्मेदारी को निभाया है। इससे संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिये सरकार, प्रशासन एवं व्यापारी उद्यमियों के बीच सेतु का कार्य किया है। आज चैम्बर जिस ऊँचाई पर है इसे यहां तक लाने में इनके पूर्व अध्यक्षों, महासचिवों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और वे चैम्बर में व्यसाय एवं उद्योग से संबंधित समस्याओं के प्रति गंभीर रहकर इसका समाधान करते हुये राष्ट्र एवं राज्य के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिये उन्हें इस गैलरी के माध्यम से उचित सम्मान दिया जा रहा है जो आने वाली पीढ़ी के लिये मार्गदर्शक होगा।

उन्होंने कहा कि डिफेंस के क्षेत्र में रक्षा मंत्रालय द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिये जोरशोर से कार्य किया जा रहा है। झारखण्ड के उद्यमियों और व्यवसायियों को इस क्षेत्र में अपनी काबिलियत सिद्ध करनी है। इसके लिये रक्षा मंत्रलाय के द्वारा रांची में आगामी 19, 20 एवं 21 सितंबर को डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रक्षा क्षेत्र में आवश्यक रक्षा सामग्रियों से उद्यमी व्यवसायी को अवगत कराया जायेगा। जिससे वे इस क्षेत्र में अपने उत्पादन शुरू कर सकें। उन्होंने आव्हान किया कि जमशेदपुर के व्यवसायी उद्यमी इस डिफेंस एक्सपो में हिस्सा लेकर लाभान्वित हों।

महासचिव फोटो गैलरी उद्घाटन के पश्चात् पूर्व महासचिवों एवं दिवंगत महासचिवों के परिजनों को माननीय मंत्री के हाथों मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर आम लोगों की जागरूकता के लिये स्वदेशी उत्पादों की सूची के साथ पोस्टर भी लाँच किया गया। उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनायें अभियान के साथ है और इसके लिये इस पोस्टर को शहर के अलग-अलग स्थानों एवं प्रतिष्ठानों में लगाया जायेगा।

इ स अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, ए.के. श्रीवास्तव, निर्मल काबरा, उमेश कांवटिया, प्रभाकर सिंह, भरत वसानी, दिलीप गोलछा, नंदकिशोर अग्रवाल, मनोज गोयल, अमीश अग्रवाल, मोहित मूनका, सुमन नागेलिया, सन्नी संघी, पीयूष गोयल, आकाश मोदी, प्रतीक अग्रवाल कौशिक मोदी, दीपक चेतानी, शुभम सेन, पवन नरेडी, कमलेश गुप्ता, कुलवंत सिंह बन्टी के अलावा बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सोनारी जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन ने मनाई अंबेडकर जयंती, जरूरतमंदों को वितरित किए लूंगी व तौलिया

जमशेदपुर : सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन, सोनारी द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सादगीपूर्ण...

राजस्थान सेवा सदन में अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक व मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग का शुभारंभ, विधायक मंगल कालिंदी उपलब्ध कराएंगे एंबुलेंस

जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित राजस्थान सेवा सदन में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए नए लैप्रोस्कोपिक एवं मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग की शुरुआत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत