जमशेदपुर : पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आना तय हो गया है। राज्य के दोनों शीर्ष पदधारकों के आगमन की सूचना जिला प्रशासन के पास पहुंच गई है। राज्यपाल सड़क मार्ग से 12 बजे जबकि मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से 12.30 बजे पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल ठीक आधे घंटे के बाद 12.30 बजे घोड़ाबांधा स्थित कार्यक्रम स्थल से रांची लौट जाएंगे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकाप्टर उसी समय 12.25 में घोड़ाबांधा के कम्पूटा मैदान में बनाये गये अस्थायी हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वे कार से स्व. सोरेन के आवास पर 12.30 बजे पहुंचेंगे। 45 मिनट बाद सीएम पुन: 1.15 में वहां से रवाना हो जाएंगे। 10 मिनट बाद वे कंप्यूटा मैदान से रांची की उड़ान भरेंगे।
