नोडल पदाधिकारियों ने की सरकार की योजनाओं की समीक्षा, पंचायत व वार्ड का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड और नगर निकाय के लिए नियुक्त नोडल पदाधिकारियों ने पंचायतों और वार्डों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति और सेवाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की ।

इस अभियान के तहत आज जमशेदपुर के हुरलुंग, घाटशिला में बाघुड़िया, पटमदा के गोबरघुसी, गुड़ांबादा का मुराकाटी, धालभूमगढ़ में जूनबनी, मुसाबनी में फॉरेस्ट ब्लॉक, डुमरिया में धोलाबेड़ा, पोटका का चांदपुर, बोड़ाम में भुला, चाकुलिया में बर्डीकानपुर-कालापाथर, बहरागोड़ा में बरागड़िया पंचायत तथा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के तीनों नगर निकाय में वार्डों का निरीक्षण किया । नोडल पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, जन वितरण प्रणाली दुकान, मनरेगा कार्यस्थल और पंचायत भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित सुविधाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और नागरिकों तक इनकी पहुंच को परखा गया ।

जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप हो और लाभार्थियों को सुविधाएं समय पर तथा पारदर्शी तरीके से प्राप्त हों। उन्होने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया एक नियमित अनुश्रवण अभ्यास है, जिसका उद्देश्य न केवल योजनाओं की समीक्षा करना है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर सुधारात्मक कदम उठाना भी है ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में शिवसेना की महिला सेना का ‘शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा’ शुरू, संगठन विस्तार पर जोर

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला सेना द्वारा "शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा" एक राज्यव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया...

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत से लौट रहीं चार महिलाएं आईं चपेट में , तीन गंभीर

गिरिडीह : मौसम बदलते ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वज्रपात की घटनाएं भी बढ़ी हैं। झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत...

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

गुवाहाटी, 10 जून (आईएएनएस)। असम सरकार ने चाय बागान क्षेत्रों में रहने वाले वंचित समुदायों के छात्रों के लिए एक नई मुफ्त परिवहन योजना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत