जमशेदपुर: चक्रधरपुर और बिलासपुर रेल मंडल में शनिवार को लाइन ब्लॉक के कारण हजारों यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी क्योंकि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने आठ ट्रेनों को रद्द कर दो ट्रेनों को बदले मार्ग पर चलाने का आदेश दिया गया है। बताया जाता है कि, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस व टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं, बिलासपुर में ब्लॉक से टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 23 से 27 अगस्त, संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 23 व 25 अगस्त, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस 22 व 24 अगस्त, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 23 व 24 अगस्त, पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 27 व 29 अगस्त, हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस 23, 25, 27 और 28 अगस्त को रद्द रहेगी। वहीं, हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस का मार्ग 23 व 25 अगस्त को और पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग बदला जाएगा।

