जमशेदपुर: एडीएल सनसाइन स्कूल कदमा का वार्षिक अचीवर्स समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा। यह समारोह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के मैकेनिकल मैंटेनेंस के चीफ वेद प्रकाश ठाकुर होंगे। यह जानकारी स्कूल की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

