युवाओं को स्वास्थ्य पेशेवरों के रूप में प्रशिक्षित करेगा आइआइटी-खडग़पुर

कोलकाता : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-खडग़पुर ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी युवाओं को स्वास्थ्य पेशेवरों के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए अपने परिसर में एक समर्पित केंद्र स्थापित किया है। एक अधिकारी ने कहा कि स्कूल फार स्किल्स : हेल्थकेयर एंड टेक्नोलाजी का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में समावेशी विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।

इस सुविधा में शुरू में प्रतिवर्ष 150 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा तथा राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा (एनएसक्यूएफ) के अनुरूप अल्पकालिक सर्टिफिकेट कोर्स मुहैया कराये जाएंगे। इन कार्यक्रमों के समापन पर हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। प्रशिक्षित कार्यबल आइआइटी-खडग़पुर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में मरीजों की देखभाल में सहयोग करेगा। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षित युवाओं का एक वर्ग आइआइटी-खडग़पुर में विकसित स्वास्थ्य सेवा प्रौद्योगिकियों के फील्ड ट्रायल और सत्यापन में भाग लेगा। इससे बंगाल और उसके बाहर के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्थित स्वास्थ्य डेटा तैयार करना संभव होगा। पहले बैच की कक्षाएं नवंबर 2025 में शुरू होंगी और आने वाले वर्षों में पाठ्यक्रमों का विस्तार करने की योजना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नालंदा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई यात्री बस; दंपति की मौत, कई मजदूर घायल

बिहार शरीफ, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को मजदूरों से भरी एक यात्री बस 11 हजार...

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्वी कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर स्थित एक किराए की इमारत को खाली करना शुरू...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

दलमा का नया सितारा बना नन्हा हाथी ‘बादल’, मासूम अदाओं से जीत रहा पर्यटकों का दिल

00 फुटबॉल के प्रति उसका खास लगाव लोगों को खूब आकर्षित कर रहा 00 पर्यटक उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत