उपायुक्त ने पटमदा के धाधकीडीह गांव में पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं से किया संवाद

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पटमदा के धाधकीडीह गांव पहुंचकर पोल्ट्री मुर्गीपालन व्यवसाय से जुड़ीं महिलाओं के साथ संवाद कर उनके व्यवसायिक गतिविधियों की जानकारी ली। पटमदा ग्रामीण पोल्ट्री स्वावलंबी सहकारी समिति लि. की अध्यक्ष सत्यवती महतो व सदस्य सुशीला किस्कू ने जानकारी दी कि टैगोर सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट पटमदा के सहयोग से 2011 में कॉपरेटिव का गठन करके काम शुरू किया था और वर्तमान में प्रति महिला प्रतिमाह 4 से 6 हजार रुपए तक मुनाफा कमाती हैं ।

उपायुक्त ने महिलाओं से संवाद के दौरान उनके व्यवसाय की चुनौतियों, संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही आश्वस्त किया कि उनके आर्थिकोपार्जन में वृद्दि हो इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा । पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़ीं महिलाओं को केसीसी का लाभ दिलाने की बात कही । उन्होने एलडीएम को निर्देशित किया कि 28 अगस्त को गांव में बैंक शिविर लगाएं ताकि सभी इच्छुक महिलाएं बैंकिग सेवाओं से जुड़ सकें, ऋण आदि के लिए आवेदन जमा कर सकें । उन्होंने महिलाओं की मांग पर कहा कि आप जगह चिन्हित करें सोलर प्लांट एवं गोदाम (दाना घर) बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। इसके अलावा जेएसएलपीएस के माध्यम से बिना ब्याज के लोन पर पिकअप वैन दिलाने का भी भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर जर्जर सड़क की मरम्मत, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने समेत अन्य कई विषयों पर मदद करने का भरोसा दिलाया ।

महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास की सराहना करते हुए उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि पोल्ट्री व्यवसाय को वृहद रूप से संचालित करने में आवश्यक प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, मार्केट लिंकेज, सप्लाई चेन विकसित करने के लिए जरूरी पहल किए जाएंगे। उन्होने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की अन्य बुनियादी समस्याओं को सूचीबद्द कर प्रतिवेदन जिला मुख्यालय में समर्पित करें। उन्होने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से अपील किया कि पारंपरिक खेती के अलावे भी आर्थिकोपार्जन के लिए सरकार की कई योजनाओं का लाभ लेते हुए पशुपालन, बागवानी, मत्स्यपालन आदि की योजनाओं का लाभ लें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करें ।

मौके पर बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, टैगोर सोसाइटी के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिष्टुपुर में हनुमान जयंती पर भव्य शोभाय ात्रा

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा।

“अंचल-सह-थाना दिवस” : भूमि विवादों के 28 में 16 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

जमशेदपुर : जिला प्रशासन के प्रयास का सार्थक असर अब दिखने लगा है। लोगों की जमीन संबंधी मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन होने से शासन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत