बहरागोड़ा में ग्लोवस स्प्रिट के कर्मचारियों से मारपीट, विधायक के समर्थकों पर आरोप

जमशेदपुर : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र के ओल्दा गांव में 12 अगस्त की शाम स्थानीय कंपनी ग्लोवस स्प्रिट लिमिटेड के कर्मचारियों की बस पर हमला कर मारपीट की गई। मारपीट का आरोप स्थानीय विधायक समीर मोहंती के समर्थकों पर लगा है। कंपनी के प्रतिनिधि बहादुर सिंह ने इस मामले में बड़शोल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में विधायक, बहरागोड़ा निवासी समर्थक पप्पू राउत और 15-20 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि कंपनी के कर्मचारी जब बस से शाम करीब 6.30 बजे जा रहे थे तब यह हमला बस रोककर किया गया। हमलावर दो कार और तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे। उन्होंने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और कंपनी छोड़कर भाग जाने की चेतावनी दी गई। इसके कारण इस कंपनी के कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। उनका यह भी आरोप है कि ऐसा बीते दो-तीन दिनों से हो रहा है। बताया जाता है कि जब मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो कंपनी की ओर से ग्रामीण एसपी से शिकायत की गई। हालांकि, इसके बाद पुलिस हरकत में आयी और थाना प्रभारी ने पप्पू राउत को थाने बुलाया। हालांकि, उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।

प्रबंधन के अनुसार, ग्लोवस स्प्रिट कंपनी इथनॉल बनाती है, जिसे सरकारी कंपनियों को बेचा जाता है। इससे सरकार को राजस्व मिलता है। इथनॉल बनाने के लिए जो अनाज आता है, उसे स्थानीय किसानों से ख़रीदा जाता है, जिससे उन्हें भी उचित मूल्य प्राप्त होता है और विदेशी मुद्रा की बचत भी होती है। प्रबंधन का कहना है कि अगर दबंगों की इस तरह की हरकतें जारी रहीं, तो कंपनी बंद होने से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसा होने से बहुत से लोगों की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी और सरकार को भी राजस्व का नुकसान होगा।

कंपनी का आरोप गलत : विधायक

कंपनी गलत आरोप लगा रही है। मेरे समर्थक कंपनी से 75 प्रतिशत स्थानीय निवासी कर्मचारियों की सूची मांगने गये थे, न कि मारपीट करने। कंपनी ने बाहरी लोगों को बहाल कर रखा है, इसलिए सूची नहीं दे रही और दबाव बनाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करा दी है। अगर पुलिस ने कार्रवाई की तो हम देखेंगे कि आगे क्या करना है।

कंपनी प्रबंधन की ओर से बरशोल थाने में दर्ज कराई गई है प्राथमिकी

ग्रामीण एसपी से शिकायत के बाद हमलावर पहुंचा थाने, मिली जमानत

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर दे दी जान

चाईबासा। मामूली बात को लेकर हुए घरेलू विवाद में पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर ओपी अंतर्गत कोकचो गांव निवासी 32 वर्षीय हरिचरण जोंको ने फांसी...

परसुडीह में डकैती की साजिश नाकाम: तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया। बुधवार तड़के पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत