शैक्षणिक भ्रमण से लौटी स्कूली छात्राएं, रोचक रहा अनुभव

जमशेदपुर : इसरो के शैक्षणिक भ्रमण पर गई सरकारी स्कूलों की 28 छात्राओं का तीसरे दिन का कार्यक्रम खेल, इतिहास और विज्ञान के रोचक अनुभवों से भरपूर रहा। छात्राओं ने चेन्नई स्थित एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम का भ्रमण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रबंधन, मैदान की संरचना, खिलाड़ियों की सुविधाओं तथा मैच संचालन की बारीकियों की जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद छात्राएं रेलवे म्यूजियम पहुंचीं, जहां उन्होंने भारतीय रेलवे के विकास इतिहास, पुराने लोकोमोटिव, यात्री डिब्बे, सिग्नलिंग प्रणाली और रेल संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देखीं और समझीं। इस अवसर पर गाइड्स ने छात्राओं को रेलवे की यात्रा, प्रौद्योगिकी में हुए बदलाव और देश के आर्थिक विकास में रेलवे की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

तीसरे दिन का भ्रमण पूरा करने के बाद दल देर शाम सकुशल रांची लौट आया। यात्रा के दौरान सभी छात्राओं के ठहराव, खानपान और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था उपायुक्त के निर्देशानुसार दल में शामिल सात इंस्ट्रक्टर जिनमें कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो समेत अन्य द्वारा सुनिश्चित की गई थी।

उपायुक्त ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण केवल पुस्तकों से बाहर की पढ़ाई नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों से सीखने का अवसर है। इस यात्रा ने छात्राओं को विज्ञान, खेल और इतिहास की नई दुनिया से रूबरू कराया है। विश्वास है कि इस अनुभव से उनमें नई ऊर्जा, जिज्ञासा और बड़े सपने देखने का साहस जागृत होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रेरणा और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर भ्रमण का आयोजन किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

साकची फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी के लिए चलाई थी गोली

जमशेदपुर के साकची फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रंगदारी वसूली के उद्देश्य से फायरिंग करने की बात स्वीकार की है।

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

धनबाद में पुलिसकर्मियों की फायरिंग स्किल का मूल्यांकन शुरू,एसएसपी और उपायुक्त ने साधा सटीक निशाना

धनबाद, 20 जून (आईएएनएस)। धनबाद पुलिस की कार्यकुशलता, हथियार संचालन क्षमता और निशानेबाजी दक्षता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से वार्षिक फायरिंग दक्षता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत