विश्व हाथी दिवस पर दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी की ओर से कार्यशाला

जमशेदपुर : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी की ओर से विश्व हाथी दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बिस्टुपुर केएक होटल के सभागार आयोजित कार्यशाला में वन विभाग कोल्हान प्रमंडल के साथ साथ झारखण्ड के तमाम आला अधिकारी निजी संस्था एवं स्कूल के छात्र छात्राएं शामिल हुए।इस कार्यशाला मे वन विभाग के तमाम अधिकारीयों ने उपस्थित तमाम लोगों को हाथियों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गईं। हाथियों के रहन- सहन एवं हाथियों के विचरण करने पर विस्तार से जानकारी दी गईं। वही विभाग के आर सी सी एफ वल्ड लाइफ एस आर नातेश ने मीडिया से जानकारी देते हुए कहा कि विश्व हाथी दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है, इससे पूर्व रांची मे आयोजन किया गया था। इस बार कोल्हान के जमशेदपुर को चुना गया है, जंहा उपस्थित सभी लोगों को हाथियों के बारे मे जानकारी दी जा रही है, उन्होंने कहा कि हाथियों की सुरक्षा को लेकर हाथियों के विचरण की जानकारी दी जा रही है। हाथियों को किस प्रकार सुरक्षित रखा जाए इस पर विभाग की ओर से उपस्थित तमाम वक्ताओ ने लोगों को जानकारी दी है। कोल्हान मे हाथियों के मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में बिजली के तार की चपेट मे आने से हाथियों की मौत हुई है। कुछ हाथियों की रेल से कट कर भी मौत हुई है। वन विभाग हाथियों की सुरक्षा को लेकर टीम का गठन किया जा रहा है, जो टीम हाथियों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र मे तत्पर रहेगी एवं हाथियों की सुरक्षा को लेकर काम करेगी।

कोल्हान वन विभाग की अधिकारी स्मिता पंकज ने कहा कि कोल्हान मे हाथियों की सुरक्षा को लेकर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक ऐप से ग्रामीणों को 20 किलोमीटर की दूरी पर हाथियों के उपस्थिति के बारे मे जानकारी देगा। वंही रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर गेजेट लगाया जाएगा। जैसे ही हाथियों के पैर उस पर पड़ेगा, अलार्म बजने लगेगा। इससे ट्रेन रेलवे के चालक को जानकारी मिलेगी कि क्षेत्र मे हाथियों का विचरण हो रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मई में थोक महंगाई 9.68 प्रतिशत रही, सरकार ने 2022-23 आधार वर्ष के साथ नई डब्ल्यूपीआई सीरीज लॉन्च की

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को 2022-23 को नया आधार वर्ष मानते हुए संशोधित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई)...

चांडिल अनुमंडल के चिलगू मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पुल निर्माण की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित चिलगू मोड़ पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्थानीय निवासी जितेन दास की मौत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत