वृहद झारखण्ड को लेकर शिबू सोरेन के सपने आज भी जीवित हैं : बेसरा
जमशेदपुर : पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि अब झारखण्ड के तमाम राजनितिक दलों को एक होकर दिशोम गुरु स्वर्गीय सीबू सोरेन के वृहद झारखण्ड के सपने को साकार करने की आवश्यकता है। एक वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा की झारखण्ड अलग राज्य के निर्माण को लेकर वृहद झारखण्ड का सपना देखा गया था। उसके आंदोलन को आगे बढ़ाने हेतु उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था। झारखण्ड अलग राज्य तो बना लेकिन जिन क्षेत्रों को झारखण्ड मे शामिल करने का सपना देखा गया था वो आज भी दूसरे राज्यों का हिस्सा हैं। 12 अगस्त को विधायक त्याग दिवस के रूप मे याद करते हुए उन्होने कहा की आज शिबू सोरेन नहीं रहे लेकिन उनके सपने आज भी जीवित है। अब झारखण्ड की माटी के राजनितिक दलों को एक साथ आना होगा और वृहद झारखण्ड के सपने को साकार करना होगा। इसको लेकर वे झारखण्ड के तमाम मूल राजनितिक पार्टियों से संवाद करेंगे और इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।

