106 वाहिनी सुन्दरनगर, जमशेदपुर के कमांडेंट के नेतृत्व में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
जमशेदुपर : देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में, 106 वाहिनी के कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
गगनभेदी नारों और देशभक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में “हर घर तिरंगा, हर दिल में वतन का प्यार” का संदेश फैलाया। हमारा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी एकता, साहस और बलिदान का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य हर नागरिक के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करना है।”
यात्रा के दौरान लोगों ने अपने-अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए और देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।
यह तिरंगा यात्रा न केवल एक आयोजन था, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और एकजुटता का जीवंत संदेश भी थी।

