अब ऋषि-मुनियों की परंपरा को पुष्पित-पल्लवित करने का वक्त : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि लोग वेद का अध्ययन और अनुशीलन करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों की जो परंपरा है, उसे पुष्पित-पल्लवित करें। वह यहां साकची स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर नगर विकास विभाग के मद से वेद अध्ययन अनुशीलन के लिए निर्मित शेड का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस वेद अनुशीलन केंद्र में आने वालों को धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के सम्मानित लोग शिक्षित-दीक्षित करेंगे।

उन्होंने कहा कि अब वेद अनुशीलन के बारे में लोगों को बताया जाए। हमारे वेदों में क्या लिखा है, इसे भी लोगों को न सिर्फ बताया जाए बल्कि समझाया भी जाए। हमारी संस्कृति क्या है, सनातन क्या है, इन तथ्यों पर अब बात करने की जरूरत है। धर्म को लेकर देश-दुनिया में क्या चल रहा है, यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। अब वेद अनुशीलन केंद्र के माध्यम से ही हम लोग सनातन के बारे में प्रचार करें। अपने धर्म, अपनी संस्कृति के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा बताया जाए। इस केंद्र का भरपूर प्रचार किया जाए ताकि लोग यहां आकर हमारी परंपरा के बारे में जानें, वेदों के बारे में जानें, समझें अध्ययन करें ताकि सनातन धर्म में और ज्यादा मजबूती आए।

विधायक सरयू राय ने कहा कि वेद अध्ययन अनुशीलन का कार्य सही तरीके से हो और इसमें किसी प्रकार की व्यवस्थागत कमी होगी तो वह देखेंगे, यथासंभव सहयोग करेंगे। यह एक पुनीत कार्य है। हमें अपने वेदों को पढ़ना, जानना और समझना चाहिए। हम इसे जितना पुष्पित पल्लवित करेंगे, समाज के लिए उतना बेहतर होगा।

इस मौके पर धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के अध्यक्ष बिपीन झा, सचिव उमेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष सुधीर झा, विवेक पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना, धर्मेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र पांडेय, राज सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी

चतरा में आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मिलने पर शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं में केस दर्ज किया।

जमशेदपुर में दो सड़क हादसे, एक की मौत

जमशेदपुर में देर रात दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि तीन घायल हुए, अवैध पार्किंग को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज

जमशेदपुर में भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर तेलिक साहू महासभा ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने लगाई न्याय और सहयोग की गुहार

जमशेदपुर: पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल, जो एक दिव्यांग खिलाड़ी हैं, ने अपने साथ हुई कथित नाइंसाफी के खिलाफ न्याय और सहयोग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत