एमजीएम : गुड़गुड़ा चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के गुड़गुड़ा चौक के पास शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया लेकिन गंभीर चोट के कारण युवक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुड़गुड़ा चौक के पास अक्सर तेज रफ्तार से वाहन गुजरते हैं लेकिन सड़क पर कोई ट्रैफिक नियंत्रण की कोई व्यवस्था नहीं है। कई बार हादसे हो चुके हैं, पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना को देखा है या मृतक की पहचान के संबंध में कोई जानकारी है तो वह तुरंत एमजीएम थाना से संपर्क करें। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

CBSE Result 2026 Update: 10वीं का रिजल्ट पहले, 12वीं का बाद में

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने...

झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज, पटमदा-बोड़ाम से मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

पटमदा: झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण को लेकर ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत