सावन की तीसरी सोमवारी पर निकली विशाल कांवड़ यात्रा, रघुवर दास भी हुए शामिल

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर सावन की भक्ति लहर में देवघर के रंग में रंगा नजर आया। मंदिरों में घंटियों की गूंज, सड़कों पर नाचते गाते श्रद्धालु और बोल बम के नारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सिदगोड़ा सूर्य धाम की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं की भागीदारी और धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

कांवड़ यात्रा की शुरुआत बारिडीह हरि मंदिर से हुई, जहां से श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज का गंगाजल लेकर लगभग पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा की। कंधे पर गंगाजल से भरी कांवर लेकर भक्तों ने “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों के बीच यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों की टोलियां पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक झांकियों के साथ नगर भ्रमण करते हुए सिदगोड़ा सूर्य धाम पहुंचीं। यात्रा मार्ग को झंडियों, फूलों और भगवा पताकाओं से सजाया गया था, जिससे पूरा शहर देवभाव में रंगा नजर आया। इस भव्य आयोजन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। उन्होंने कांवड़ उठाकर पैदल यात्रा की और सिदगोड़ा सूर्य धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के उत्साह को देखकर इसे “धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक” बताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सरकार के आरोपों का किया खंडन, बोली- कर्नाटक को केंद्र से मिला रिकॉर्ड फंड

बेंगलुरुनई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के बीच फंड आवंटन को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्त...

मानगो में टेंपो चालक से मारपीट के आरोप पर हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित नेचर पार्क के समीप गुरुवार को पुलिस जांच अभियान के दौरान एक टेंपो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत