पारडीह काली मंदिर के पास ऑल्टो कार को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

जमशेदपुर: शहर के एनएच-33 पर स्थित पारडीह काली मंदिर के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक ऑल्टो कार को ओवरटेक करने के प्रयास में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर और फिर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और उसके बाएं हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे, जो चांडिल के लुपुंगडीह गांव से जमशेदपुर किसी डॉक्टर को दिखाने आ रहे थे। इसी दौरान पारडीह मंदिर के पास यह हादसा हुआ। कार में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे सवार थे। हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर घायल हो गए जबकि बच्चों को मामूली चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ लोगों ने अपनी निजी गाड़ियों से घायलों को तत्काल ब्रह्मानंद अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

एशिया कप में चमके एनटीएचए के सितारे, आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय ने भारत को दिलाया स्वर्ण

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के काकामिगाहारा में आयोजित मेंस अंडर-18 एशिया कप...

सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है कानून, बिना किसी भेदभाव के काम करेगी पुलिस: मुकेश सिंह

इंफाल, 7 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकेश सिंह ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि कानून सभी नागरिकों पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत