आदित्यपुर में 11वीं कक्षा की छात्रा को अगवा करने की कोशिश, एक गिरफ्तार
आदित्यपुर : शहर के श्रीराम स्कूल की 11वीं कक्षा की युवती को जबरन कार में बैठाकर अगवा करने का प्रयास किया गया। पुलिस इस मामले में सुमित गोप नामक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना बुधवार शाम लगभग 5 बजे की बतायी जा रही है। घटना के समय युवती आशियाना मोड़ के पास सर्वो नगर के पीछे स्थित श्रीराम स्कूल से पढ़ाई खत्म करने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी।
हालांकि वहां मौजूद सहपाठियों ने जब युवती के अपहरण के प्रयास का विरोध किया, तो कथित अपहर्ताओं द्वारा युवती और उसके सहपाठियों के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में एलआईजी (रो), आदित्यपुर-02 (आरआईटी थाना क्षेत्र) निवासी युवती की माँ के द्वारा आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में इस बात का उल्लेख है कि आरोपी स्कूल के समय से हीं स्कूल और ट्यूशन जाते समय सड़क पर रोककर धमकी देता रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि युवती एक चर्चित महिला नेत्री की पौत्री है, जिनका कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया है। पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
