जिला प्रशासन की पहल: विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में ‘मिशन उत्थान’ के तहत जिले में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह (पीवीटीजीएस) की पहचान, उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत अबतक बोड़ाम, धालभूमगढ़ और बहरागोड़ा प्रखंड में सर्वे कार्य किया गया है जिनमें 24 ग्राम पंचायत के 45 गांव के 827 पीवीटीजी परिवारों से सीधा संपर्क स्थापित किया गया है, कुल 5024 परिवारों के सर्वे का लक्ष्य रखा गया है।

इस विशेष अभियान के तहत सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रत्येक पीवीटीजी परिवार से सीधे संपर्क स्थापित कर यह जानकारी ली जा रही है कि वे अब तक किन सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं एवं उन्हें और किन योजनाओं की आवश्यकता है। साथ ही, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, आवास, आय-सृजन एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित आवश्यकताओं का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।

सर्वेक्षण के आधार पर एक समेकित डाटा तैयार कर योजनाबद्ध रूप से सभी जरूरतमंद परिवारों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल का उद्देश्य PVTG समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ना, उनकी आजीविका को सशक्त करना और उनके जीवन स्तर में समग्र सुधार लाना है।

जिला प्रशासन इस अभियान को जनभागीदारी, अंतर-विभागीय समन्वय एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ संचालित कर रहा है ताकि इस संवेदनशील समूह को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त हो सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आदित्य ठाकरे की वजह से ही शिवसेना (यूबीटी) छोड़ रहे नेता: नितेश राणे

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) की तुलना पश्चिम बंगाल के टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) से की है।...

सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे बढ़ने का रास्ता: मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

इंफाल, 19 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्वी कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर स्थित एक किराए की इमारत को खाली करना शुरू...

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत