शहीद दिवस : बसंत टॉकीज गोल चक्कर परिसर में 18 को श्रद्धांजलि सभा

जमशेदपुर : 18 जुलाई शहीद दिवस के अवसर पर जमशेदपुर स्थित बसंत टॉकीज गोल चक्कर (शहीद चौक) परिसर में सुबह 11 बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया गया है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के पूर्व वित्तीय एवं विदेश मंत्री तथा पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, जयप्रकाश नारायण एवं आडवाणी जी के सहयोगी रहे जेपी आंदोलनकारी यशवंत सिन्हा जी की आने की प्रबल संभावना है। साथी जेपी आंदोलनकारी एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय जेपी आंदोलनकारी स वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी , दिग्विजय सिंह , एके श्रीवास्तव , सुरेश दत्त पांडे, संतोष अग्रवाल, योगेश शर्मा, केएन सिंह, अवधेश पाठक, विष्णु भगवान सहित जयप्रकाश नारायण आंदोलन से जुड़े तत्कालीन छात्र नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे जिसकी तैयारी काफी जोर-शोर से चल रही है। पूरे शहर को होर्डिंग पोस्टर बैनर से सजाया जाएगा। भव्य पदयात्रा एवं मोटरसाइकिल जुलूस के माध्यम से अलग-अलग जगह से छात्र, युवा, महिलाएं सभा स्थल पर पहुंचेंगे एवं श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे उक्त कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक निर्माण समिति जमशेदपुर , जेपी युवा छात्र संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड क्रांति सेना के तत्वावधान में मोर्चा के संयोजक संजीव आचार्य के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में होने जा रहा है। शहीद दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रण पत्र मोर्चा के संयोजक संजीव आचार्य जी के द्वारा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय को आमंत्रण पत्र दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन...

सरायकेला में गूंजा छऊ का शंखनाद : मुखौटों के पीछे जीवित है सदियों पुरानी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

सरायकेला : सरायकेला का राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सोमवार को एक बार फिर पारंपरिक धुनों, नगाड़ों और कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों से जीवंत...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में भैरव पूजा के साथ चैत्र पर्व का भव्य आगाज, पारम्परिक ‘परिखण्डा’ नृत्य ने मोहा मन

सरायकेला। जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) का विधिवत शुभारंभ रविवार को भैरव पूजा के साथ हो...

धनबाद में भूस्खलन से घर दब गया, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

मुख्य बिंदु: सोनारडीह में अचानक भूस्खलन से घर ढह गया पांच से छह लोगों के मलबे में दबने की आशंका भूमि के कमजोर होने के लिए अवैध...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत