प्रवीण सेवा संस्थान : 70 फीट ऊंचा होगा पूजा पंडाल, दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक

आदित्यपुर : सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर स्थित एम टाइप मैदान में श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, प्रवीण सेवा संस्थान के भव्य दुर्गा पूजा समारोह की तैयारी का श्रीगणेश हो गया है। मंगलवार को पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह पूजा पंडाल न सिर्फ क्षेत्र में खास पहचान रखता है, बल्कि लौहनगरी के प्रमुख आकर्षणों में भी शुमार होता है.

राजस्थान के महलों और ग्रामीण संस्कृति की झलक

इस वर्ष पूजा पंडाल का निर्माण राजस्थान के उदयपुर स्थित महलों और वहां के पारंपरिक ग्रामीण परिवेश की तर्ज पर किया जा रहा है। लगभग 70 फीट ऊंचे इस भव्य पंडाल की भव्यता दर्शकों को स्वतः आकर्षित करेगी। इस कलात्मक पंडाल का निर्माण मेचेदा, बंगाल के प्रसिद्ध पार्वती डेकोरेटर के अशोक कुमार डे के निर्देशन में हो रहा है, जिसमें 60 कुशल कारीगर कार्यरत हैं।

कोलकाता से आएगी विद्युत सज्जा और प्रतिमाएं

पूरे पंडाल की आकर्षक विद्युत सज्जा कोलकाता के बीजू दा की टीम द्वारा की जाएगी। वहीं मां दुर्गा एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी कोलकाता के मूर्तिकारों द्वारा तैयार की जा रही हैं, जो पूजा पंडाल को और भी भव्यता प्रदान करेंगी।

भूमिपूजन में कई गणमान्य हुए शामिल

भूमिपूजन कार्यक्रम में पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह के अलावा संरक्षक ए.के. श्रीवास्तव, अध्यक्ष विनायक सिंह, अंकुर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा, शशि मिश्रा, भगवान सिंह, चंदन सिंह, जगदीश नारायण चौबे, शशिशेखर, पंकज प्रसाद, बसंत प्रसाद, सुनील गुप्ता, शंकर सिंह, बीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, उपेन्द्र सिंह, इंद्रजीत पांडेय, धनंजय कुमार पप्पू, विनय तिवारी, सावन मिश्रा समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया गठबंधन स्वार्थ से भरा, पीएम मोदी पर जनता का भरोसा ऐतिहासिक: संजय झा

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए...

पश्चिम बंगाल के एक प्राइवेट स्कूल से 1.44 करोड़ रुपए जब्त, दो लोग गिरफ्तार

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक स्कूल से 1.44 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत