गोविंदपुर में 12 घंटे से जलजमाव, लोगों का फूटा गुस्सा

जमशेदपुर: गोविंदपुर कमिंस गेट के पास स्थित क्षेत्र में रविवार रात से भारी जलजमाव की समस्या बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कमिंस कंपनी द्वारा नाले को बंद कर दिया गया है, जिसके कारण पिछले 12 घंटे से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाला बंद होने के कारण वर्षा का पानी निकल नहीं पाया और सड़कों से लेकर आसपास के घरों तक जल भराव हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्थिति अचानक नहीं बनी है, बल्कि कई बार इसकी शिकायत पहले भी की गई थी। कंपनी द्वारा नाले को निर्माण कार्य के दौरान बंद कर दिया गया, लेकिन वैकल्पिक निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। नतीजा अब पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो चुका है।

लगातार जलजमाव के कारण सैकड़ों राहगीर, स्कूली बच्चे, और दुपहिया वाहन सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। गड्ढों और सड़कों के दिखाई नहीं देने के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। बावजूद इसके, अब तक प्रशासन या नगर निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह खुद मौके पर पहुंचे और जलजमाव के बीच सड़क पर ही ‘जल सत्याग्रह’ शुरू कर दिया।देखना यह है प्रशासन कब तक जागता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में शिवसेना की महिला सेना का ‘शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा’ शुरू, संगठन विस्तार पर जोर

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला सेना द्वारा "शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा" एक राज्यव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया...

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मऊ में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ रेप, एक आरोपी गिरफ्तार: एएसपी अनूप कुमार

मऊ, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में 9 जून को जंगल में मिली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी...

नेपाल सरकार ने भारतीय आमों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया: सरकार

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया था कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत