महिला की मौत मामले में डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम पहुंची कोवाली
जमशेदपुर : कोवाली में अज्ञात अपराधियों द्वारा वृद्धा की हत्या मामले को लेकर सोमवार को डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम पहुंची कोवाली स्थित घटनास्थल पर पहुंची। मृतका की बेटी ने टीम को बताया कि जमीन जायदाद के विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। इधर सूचना मिलते ही कोवाली थाना की पुलिस और डीएसपी मौके में पहुँचे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सनद रहे कि जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र के चांपी गाँव मे अज्ञात अपराधियों ने घर में घुस कर रात के अंधेरे में एक ही परिवार की तीन महिला सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इस हमले में घर मे सो रही 64 वर्षीय वृद्ध महिला निरस सरदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवती गुलाबी सरदार, संध्या सरदार गंभीर रूप से घायल है। उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया है,।
.वहीं मृतक की बेटी ने कहा कि जमीन जायदाद सम्पति को लेकर विबाद चल रहा था, जिसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया।
