रथ यात्रा में डांस करने को लेकर हुए विवाद में आशीष को मारी थी गोली : एसएसपी

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एलबीएसएम रोड स्थित साई मंदिर के पास बीते 11 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे 22 वर्षीय आशीष कुमार भगत को गोली मारकर जख्मी करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालंकि ईलाज के क्रम में आशीष की कोलकाता में बीती रात मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल यादव उर्फ छोटु (21 वर्ष), रंजन कुमार सिंह (37 वर्ष), विजय शंकर सिंह उर्फ बाबु टेपर (26 वर्ष), सुरज कुमार दास उर्फ बुढ़ा (22 वर्ष) और शुभम कुमार उर्फ कल्लु (19 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी बागबेड़ा थाना क्षेत्र के किताडीह ग्वालापट्टी साई मंदिर के आसपास के निवासी हैं। एसएसपी ने बताया कि 9 को निकली साइ रथ यात्रा में डांस करने को लेकर विवाद हुआ था इसी के बदला लेने के लिए गोली मारी गई थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये आरोपी नागाडीह फुटबॉल मैदान के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और इसके बाद बिहार भागने वाले थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा और 8 एमएम की दो जिंदा गोली बरामद की है।एसएसपी के निर्देश पर गठित छापेमारी दल में थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, जेवियर होरो, संतोष कुमार, सुनील कुमार यादव और बैजनाथ यादव शामिल थे। सभी आरोपियों के खिलाफ बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें से कुछ का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

12-13 जून को झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 और 13 जून को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।...

मणिपाल हॉस्पिटल्स टाटानगरिया में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर, हृदय रोगों से बचाव पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

विशेष प्रशिक्षण में मौजूद लोगों ने हृदय के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का लिया संकल्प जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स टाटानगरिया द्वारा बुधवार को सीपीआर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत