जमशेदपुर में फिर अपराधी बेलगाम, लगातार दूसरे दिन एलबीएसएम के पास दुकानदार को मारी गोली

जमशेदपुर : शहर में लगातार दूसरे दिन फायरिंग की घटनाओं से सनसनी फैल गई है। एलबीएसएम कॉलेज रोड के समीप एक गल्ला व्यवसायी आशीष भगत नामक युवक को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी जब वह अपनी दुकान में बैठा था। बताया जाता है कि चार से पांच की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे थे। गंभीर रूप से घायल आशीष को देर रात टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि आशीष को गोली दाहिने कंधे पर लगी है.।आशीष के दोस्त ने बताया कि बीते 9 जुलाई को पालकी निकालने को लेकर मोहल्ले के ही कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। उसने आशंका जताई है कि यह घटना उसी विवाद से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले गुरुवार देर रात करीब 9 बजे के आसपास बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खाऊ गली के समीप बेखौफ अपराधियों ने सीकेपी विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने की आत्महत्या

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने कार्यस्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी और लगातार घटनाओं से शहर में चिंता बढ़ी

गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला

जमशेदपुर के गुदरी बाजार में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान दुकानदार की हाई कोर्ट याचिका के कारण टाल दिया गया, 15 दिन की मोहलत दी गई।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

तीन महीने का वेतन को लेकर सड़क पर उतरीं 3000 महिलाएं, रांची में गारमेंट कंपनी के खिलाफ बवाल

हर महीने की सैलरी का वादा बना मजाक ओवरटाइम काम, लेकिन भुगतान नहीं कम वेतन में बढ़ता आर्थिक संकट प्रबंधन ने बताया ग्लोबल कारण जमीन आवंटन पर भी...

कोवाली पुलिस की सख्ती जारी: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

पोटका। कोल्हान क्षेत्र के तीनों जिले—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां—में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत