राजनीतिक दल बीएलए की सूची उपलब्ध कराएं : उपायुक्त

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने तथा इसकी विश्वसनीयता में सुधार लाने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने बीएलए नियुक्ति की सुविधा प्रदान की है। उन्होने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित प्रारूप में बीएलए की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं, ताकि निर्वाचक नामावली के संधारण एवं संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में बीएलए नियुक्ति की प्रक्रिया, उनकी भूमिका एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि बीएलए की नियुक्ति चुनाव प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित होती है। सभी दलों को समयसीमा का पालन करते हुए आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने की अपील की गई।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, एसओआर श्री राहुल आनंद, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से रियान मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

जमशेदपुर के परसुडीह में रियान की मौत के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सेंदरा पर्व पर वन विभाग और समिति आमने-सामने

जमशेदपुर के गदड़ा में सेंदरा पर्व को लेकर बैठक में वन विभाग और समिति के बीच टकराव सामने आया, 27 अप्रैल को दलमा में पर्व आयोजित होगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में धूमधाम से मना नेपाली नववर्ष, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोर्खा परिवारों ने नेपाली नववर्ष को पूरे उत्साह...

डोरंडा में अंबेडकर जयंती पर राज्यपाल व सीएम ने दी श्रद्धांजलि

रांची के डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत