इंटर्नशिप के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं जाना चाहतीं छात्राएं, उपायुक्त से गुहार
जमशेदपुर : वीमेस कॉलेज के सेकंड सेमेस्टर की छात्राओं ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त से लगाई गुहार है कि इंटर्नशिप के लिए इटर्नशिप के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जाने में परेशानी। बीएड की सेकेंड सेमेस्टर की छात्राओं को एक माह के इंटर्नशिप के लिए जिले भर के विभिन्न स्कूलों में भेजा जा रहा है। विशेषकर जिन छात्राओं का सेंटर दूर है, उन्हें आने-जाने में परेशानी है। छात्राओं ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि शहर के ही किसी स्कूल में उन्हें समायोजित किया जाए। छात्राओं की दलील है कि एक तो पैसे का ज्यादा खर्च होगी और दूसरी पैसे भी ज्यादा लगेंगे। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी दूर जाना ठीक नहीं है। किसी छात्रा को 60 किलोमीटर तो किसी को 40 किलोमीटर दूर सेंटर दिया गया है।
