जमशेदपुर में आनंद मार्ग की पहल पर मोतियाबिंद रोगियों की निःशुल्क सर्जरी, फलदार पौधों व बीज बॉल का वितरण

जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त प्रयास से 5 मोतियाबिंद रोगियों की फेको सर्जरी कर निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया।
मरीजों को दवा और चश्मा उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित रूप से घर भी पहुँचाया गया।
उल्लेखनीय है कि आनंद मार्ग संस्था, आयुष्मान भारत योजना एवं राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम (D.B.C.S) के माध्यम से विगत कई वर्षों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है।
इस अभियान के अंतर्गत 70 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के रोगियों का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से फेको सर्जरी किया जा रहा है।
वहीं, आज बारिश के बावजूद भी आनंद मार्ग जागृति, गदरा में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लगभग 25 फलदार पौधे एवं 50 बीज बॉल का वितरण स्थानीय लोगों के बीच किया गया।
इसके अतिरिक्त, 10 जुलाई (बृहस्पतिवार) को गदरा शिव मंदिर के पास स्थित आनंद मार्ग जागृति केंद्र में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा, जिसमें आँखों की विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी।
