जमशेदपुर में डॉक्टर्स डे पर सेवा, समर्पण व प्रतिभा को सलाम: चिकित्सकों व मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर: – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से बुधवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक होटल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा और मेडिकल छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सलाम किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने कोविड काल में डॉक्टरों के योगदान को “अविस्मरणीय” और “प्रेरणास्रोत” करार देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

सेवा के पुरोधा को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’
IMA के संरक्षक डॉ. बीआर मास्टर को चिकित्सा सेवा में दीर्घकालीन योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उपस्थित चिकित्सकों ने खड़े होकर तालियों से उनका अभिनंदन किया।

टॉपर्स हुए सम्मानित
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अकादमिक प्रदर्शन में उत्कृष्टता हासिल की। उन्हें विभिन्न स्मृति पुरस्कार प्रदान किए गए:

डॉ. विनोद कुमार सिंह स्मृति पुरस्कार
लक्ष्मी कुमारी महतो – MBBS प्रथम वर्ष टॉपर

रिया सिंह – MBBS द्वितीय वर्ष टॉपर

डॉ. श्रीकृष्ण चौधरी स्मृति पुरस्कार
उत्कर्ष कुमार – फाइनल MBBS (भाग-1) टॉपर

वैभवी सिंह एवं वंसुधारा वसंत – फाइनल MBBS (भाग-2) टॉपर्स

पद्म हरि स्मृति पुरस्कार
आलोक कुमार – प्रथम वर्ष एनाटॉमी में सर्वश्रेष्ठ अंक

कार्यक्रम में जुटे शहर के चिकित्सक और अधिकारी
समारोह में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, IMA अध्यक्ष डॉ. जीसी माझी, सचिव डॉ. सौरभ चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एमजीएम प्रिंसिपल डॉ. दिवाकर हांसदा सहित सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य चिकित्सकों की सेवाओं को सामाजिक स्तर पर मान्यता देना और भावी डॉक्टरों को प्रोत्साहित करना था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

जमशेदपुर : ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा आंदोलन...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत