नक्सल प्रभावित टोंटो में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान घायल

चाईबासा के नक्सल प्रभावित टोंटो इलाके में नक्सल विरोधी अभियान सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट के बाद सीआरपीएफ के एक जवान को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया.

चाईबासा- चाईबासा के नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाकाट में सोमवार सुबह आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान चंद्र प्रताप तिवारी घायल हो गये.

प्राथमिक उपचार के बाद जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था.

इसी दौरान यह घटना घटी.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट में एक जवान घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए भेजा गया है.

पुलिस और सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं.

पिछले कुछ दिनों से पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सली पूरे इलाके में आईईडी, लैंड माइंस, बूबी ट्रैप जैसे घातक जाल बिछा रहे हैं.

सुरक्षा बलों और पुलिस के साथ-साथ कई ग्रामीण भी घायल हुए हैं और कईयों की जान भी चली गई है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

साकची फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी के लिए चलाई थी गोली

जमशेदपुर के साकची फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रंगदारी वसूली के उद्देश्य से फायरिंग करने की बात स्वीकार की है।

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

फ्रांस के प्रतिष्ठित गैलरीज लाफायेट में शुरू हुई यूपीआई सेवा, पीयूष गोयल बोले- यूपीआई के ग्लोबल विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को फ्रांस के नीस मैसेना में स्थित प्रतिष्ठित रिटेल स्टोर...

निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सरकार के मंत्रियों ने दिए संकेत

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार उनके सम्मानित नेता हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत