Cong-bjp fighting: बिष्टुपुर में सांसद कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसियों की भाजपाइयों से भिड़ंत,पुलिस को करना पड़ा हस्तेक्षप

जमशेदपुर: शहर के बिष्टुपुर ओ रोड स्थित सांसद विद्युत वरण महतो के कार्यालय पर रविवार को सुबह में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई. नारेबाजी भी. कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं ने बर्तन बजाकर अपने विरोध का इजहार किया. गनीमत रही कि इस भिड़ंत के तुरंत बाद बिष्टुपुर थाना पुलिस पहुंच गई और बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को अलग किया. हालांकि इससे भी बात नहीं बनी और कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. समाचार लिखे जाने तक कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन जारी था

बताया जाता है कि त्रिपुरा में राज्य कांग्रेस के प्रभारी और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार पर हुए हमले से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ता रविवार सुबह सांसद विद्युत महतो के कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे. वे लोग डॉक्टर अजय पर हुए हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रहे थे. एक  दिन पहले कांग्रेसियों ने इस हमले के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जमशेदपुर में पुतला दहन कर अपने आक्रोश का इजहार किया था.

सांसद कार्यालय के समक्ष कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जमशेदपुर महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर कर रहे थे उनके साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम था. उधर भाजपाई भी अपने महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अगुवाई में टाइप थे. नारेबाजी व हाथापाई करने में कोई पक्ष अपने को कमजोर देखना नहीं चाहता था.

कांग्रेसियों का कहना था कि प्रजातंत्र में विरोध जताना संवैधानिक हक है इस नाते वे लोग सांसद कार्यालय के सामने विरोध प्रकट करने जुटे जबकि भाजपाइयों का कहना था कि कांग्रेसी बिना पूर्व सूचना के सांसद कार्यालय के समक्ष पहुंचकर अराजकता फैलाने लगे भाजपाइयों के अनुसार कांग्रेसियों ने अमर्यादित, अशोभनीय और संसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया जिसका उन लोगों ने कड़ा विरोध किया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में अपराधियों का आतंक : साल्डीह बस्ती में फायरिंग और हमले से दहशत, बस्तीवासियों और हमलावरों के बीच जमकर...

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साल्डीह बस्ती में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 20 से 25 की संख्या में पहुंचे अपराधियों...

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत