Jamshedpur Akhilesh Singh: जानिए कानपुर में कैसे दबोचा गया गैंगस्टर अखिलेश सिंह का करीबी सहयोगी कन्हैया सिंह, जमशेदपुर ला रही पुलिस

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्य कन्हैया सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने यूपी पुलिस की सहायता से कानपुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के समय स्टेशन पर कन्हैया सिंह के साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे. इसके पूर्व पुलिस ने कन्हैया के भतीजे अमित सिंह उर्फ श्याम बाबू को गिरफ्तार किया था. अमित से पूछताछ के दौरान पुलिस को कन्हैया की गतिविधि का पता चला. इसके बाद उसे कानपुर जाकर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने सोमवार की सुबह अमित को टीएमएच  से पकड़ा. पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान पुलिस को अमित के मोबाइल के ट्रेन का टिकट मिला जो कि कानपुर से दिल्ली तक का था. इसके अलावा उसके पास से फ्लाइट का भी टिकट बरामद किया गया, जो कि कन्हैया सिंह के नाम पर था. पूछताछ में अमित ने पुलिस को बताया कि कन्हैया सिंह अपने परिवार संग वैष्णो देवी जा रहा है. इसके बाद जमशेदपुर पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और तत्काल जमशेदपुर पुलिस फ्लाइट से दिल्ली गई और वहां से कानपुर पहुंची.  जहां रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के दौरान वह अपने परिवार के संग था. पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जमशेदपुर लौट रही है. कन्हैया सिंह पर जमशेदपुर कोर्ट में बीते दिनों पकड़ाए अंशु चौहान को हथियार देने का भी आरोप है. हथियार के साथ पकड़ाए अंशु ने पुलिस को बताया था कि कन्हैया ने ही उसे हथियार दिया था. इसके बाद से पुलिस कन्हैया की तलाश कर रही थी. इसके अलावा कन्हैया पर कई आरोप हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत से लौट रहीं चार महिलाएं आईं चपेट में , तीन गंभीर

गिरिडीह : मौसम बदलते ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वज्रपात की घटनाएं भी बढ़ी हैं। झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत...

झारखंडः केदारनाथ यात्रा पर रवाना हुए युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या

हजारीबाग, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत