बिना परीक्षा के अगले सेमेस्टर में प्रोन्नति को लेकर लॉ कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन
जमशेदरपुर : जमशेदपुर को ऑपरेटिव लॉ कालेज के चौथे सेमेस्टर के छात्रों ने बिना परीक्षा के अपने को अगले सेमेस्टर में प्रोमोट किये जाने की मांग को लेकर सोमवार को कॉलेज में प्रदर्शन किया. साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम एक मांग पत्र भी कालेज के प्राचार्य को सौंपा.
कालेज के छात्रों के अनुसार उनका नामांकन कालेज में देर से हुआ था. कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका सेसन देर से चल रहा हैं, 35 वर्ष की आयु पार कर जाने के बाद उनके पढ़ाई का भी कोई मतलब नहीं रह जाएगा. ऐसे में चौथे सेमेस्टर से बिना परीक्षा लिये अगर उन्हें अभी पांचवे सेमेस्टर मे प्रोमोट किया जाता है तभी समय पर उनकी पढ़ाई पूरी हो पाएगी. वहीं इस मामले में कालेज के प्राचार्य ने बताया कि कोविड से जुड़ा प्रोटोकॉल खत्म हो चुका है और नियमत: अब किसी को बिना परीक्षा में शामिल हुए प्रोमोट नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि छात्रों के मांगपत्र को विश्विद्यालय के कुलपति को भेजा जायेगा और विश्विद्यालय के निर्देश के अनुसार ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
