सोनारी में महिला का पीछा कर रहा था मनचला, अचानक आ धमका पति, जानिए उसके बाद क्या हुआ हाल

सोनारी में महिला का पीछा कर रहा था मनचला, अचानक आ धमका पति, जानिए उसके बाद क्या हुआ हाल
जमशेदपुर : सोनारी में गुरुवार को एक मनचले का साथ जो कुछ हुआ उसके बारे में उसने कल्पना भी नहीं की होगी. हुआ यूं कि एक महिला का पिछले एक सप्ताह से पीछा करनेवाला युवक मैरीन ड्राइव पर फिर उसके साथ छेडख़ानी करने लगा. महिला उसे सबक सिखाने की तैयारी कर रखी थी, मनचले को इसका भान नहीं था. मैरीन ड्राइव पर महिला ने युवक की हरकतों के बारे में धीरे से अपने पति व एक सहेली को बता दिया. दोनों वहां पहुंच गए.
महिला के पति ने युवक तो दबोच लिया और पिटाई करने लगा. यह नजारा देख सडक़ से गुजर रहे लोग खड़े हो गए. मजमा लग गया. कई लोगों ने भी युवक के ऊपर अपने हाथ साफ कर लिये.
इसके बाद युवक के मोबाइल को छीनकर पुलिस को सूचना देने की तैयारी की जाने लगी. यह देख युवक रोने गिड़गिड़ाने लगा. जीवन में फिर ऐसी गलती नहीं करने की बात कहता रहा. माफी मांगता रहा.
बाद में कुछ लोगों की ओर से बीच बचाव किया गया और युवक को दोबारा ऐसी गलती किसी के साथ नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया. उसके बाद युवक जिस रफ्तार से जान बचाकर तेजी से भागा. उसकी रफ्तार देख कई लोग कहते सुने गए- इसे करनी का सही फल दिया गया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंडः हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी के परियोजना कार्यालय में हमला कर मचाई तोड़फोड़, इलाके में तनाव

हजारीबाग, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए काम करने वाली बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के...

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो सगे भाई गिरफ्तार; 24 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत