जमशेदपुर: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत सतनाला रोड में बोड़तल के समीप बुधवार को चलती कार में अचानक आग लग गई.
देखते ही देखते सड़क पर अफरा- तफरी मच गयी.
सूचना के अनुसार कार बोड़ाम से जमशेदपुर की ओर जा रही थी, इसी दौरान अचानक कार में आग लग गयी.
गनीमत रही कि चालक जान बचा कर निकलने में कामयाब रहा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.
फिलहाल बोड़ाम थाने की पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गई.
बोड़ाम में चलती कार में आग लगी. चालक की जान बाल-बाल बच गयी.
टाउन पोस्ट पत्रकारों और विश्लेषकों की एक अनुभवी टीम है, जो कानून, शिक्षा, साहित्य, दर्शन, कला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती है। हम राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, खेल और स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम अपने पाठकों को उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण और विश्वसनीय समाचार, विश्लेषण एवं विविधतापूर्ण परिप्रेक्ष्य प्रदान करें।