राज्यपाल रमेश बैस ने बिस्टुपुर में श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन किया

राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि जैसा रायपुर का अस्पताल है, इस अस्पताल को भी उसी की तरह विकसित किया जाएगा, वैसी ही सुविधाएं यहां भी मिलेंगी और इस अस्पताल में भी हार्ट की सर्जरी होगी.

जमशेदपुर: झारखंड के सुदूर ग्रामीण इलाके की महिलाओं के प्रसव तथा मां और बच्चे के इलाज के लिए जमशेदपुर बिस्टुपुर श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन आज झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस‌ ने किया.

इस मौके पर टाटा स्टील कारपोरेट सर्विसेस के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी व जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो उपस्थित थे.

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने अस्पताल का उद्घाटन फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर को हम भगवान का रूप मानते हैं। दूसरी ओर, श्री सत्य साईं अस्पताल मरीजों को भगवान मानता है। जब हम किसी को भगवान मानते हैं तो उनके प्रति एक श्रद्धा होती है और ऐसे ही श्रद्धा मरीजों के प्रति इस अस्पताल का है और जिसके प्रति श्रद्धा होती है, वहां सेवा भावना होती है.

उन्होंने कहा कि यह अस्पताल गरीबों के लिए एक वरदान साबित होगा. झारखंड में आज भी गरीबी के कारण लोग इलाज नहीं करा पा रहे हैं. झारखंड गरीब प्रदेश है. आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां के रहनेवाले गरीबों को यह पता नहीं होता कि उन्हें क्या बीमारी है.

उन्होंने कहा कि आज भी सुदूर गांवों में लोग झाड़-फूंक पर निर्भर करते हैं.

श्री सत्य साईं अस्पताल रायपुर की तरह ही अगर जमशेदपुर में भी अस्पताल खोल दिया जाए तो लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी.

राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि जैसा रायपुर का अस्पताल है, इस अस्पताल को भी उसी की तरह विकसित किया जाएगा, वैसी ही सुविधाएं यहां भी मिलेंगी और इस अस्पताल में भी हार्ट की सर्जरी होगी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बारीडीह हाई स्कूल को मिला प्लस-टू दर्जा

बारीडीह हाई स्कूल को प्लस-टू मान्यता मिलने से छात्रों को स्थानीय स्तर पर उच्च माध्यमिक शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू होंगे।

पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर दे दी जान

चाईबासा। मामूली बात को लेकर हुए घरेलू विवाद में पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर ओपी अंतर्गत कोकचो गांव निवासी 32 वर्षीय हरिचरण जोंको ने फांसी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत