मानगो गांधी मैदान दुर्गा पूजा समिति के पंडाल निर्माण में अड़चन
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने के संबंध में जिले के उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा गया।
इन दिनों मानगो गांधी मैदान में सब्जी विक्रेताओं का कब्जा है, जबकि जिला प्रशासन के द्वारा उसे हटाने का आदेश भी निर्गत किया गया है। बावजूद इसके, अब तक सभी दुकानें वहां से नहीं हटी हैं।
इसको लेकर राजनीति भी गर्म है और कुछ राजनेता सब्जी दुकानदारों के समर्थन में खड़े हैं।
ऐसे में जब तक वहां से सब्जी की दुकानें नहीं हटेगी तब तक पंडाल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सकता है।
इस समस्या से निजात दिलाने की मांग दुर्गा पूजा समिति ने जिले के उपायुक्त के समक्ष रखी है।
हाल ही में मानगो गांधी मैदान के सब्जी विक्रेताओं ने एक रैली निकालकर अपने लिए वैकल्पिक स्थान की मांग भी की थी।

