सरायकेला-खरसवाँ उपायुक्त अरवा राजकमल ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया

सरायकेला-खरसवाँ में 16 सौ लोगों को रेस्क्यू करा शेल्टर होम में पहुंचाया गया

जमशेदपुर: पिछले दो दिनों से उत्पन्न प्रलयंकारी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने रविवार सुबह से ही उपायुक्त अरवा राजकमल प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं।

इसी क्रम में उपायुक्त तटीय इलाकों एवं शेल्टर होम का निरीक्षण करने आदित्यपुर पहुंचे।

वहां उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन, दूध वगैरह बांटे एवं संबंधित पदाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि शनिवार की रात से ही जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं, और युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

अब तक करीब 16 सौ लोगों को रेस्क्यू करा शेल्टर होम में पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि राहत की बात है कि अब धीरे- धीरे जलस्तर में कमी हो रही है, मगर खतरा अभी टला नहीं है।

ऐहतियात के तौर पर शेल्टर होम में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

राहत और बचाव कार्य में जुटे जनप्रतिनिधियों की भी उन्होंने सराहना की।

साथ ही उन्होंने स्वयंसेवी संगठनों से अपील करते हुए कहा कि विपदा की इस घड़ी में सभी एकजुट होकर सामने आएं और प्रभावित लोगों की मदद करें।

वहीं उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव सरकारी सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिलाया।

सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री बाँटते हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आरएमएस हाई स्कूल खूंटाडीह मनाएगा रजत जयंती, 5 अप्रैल को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजन

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला पेश करेंगे बच्चे, मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता मुखर्जी व विशिष्ट अतिथि होंगे सौरभ तिवारी जमशेदपुर: सोनारी खूंटाडीह स्थित आरएमएस...

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत